हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाने का महत्व
भारत में लाखों मन्दिर हैं जिनमें बजरंग बली अपने अनेक स्वरूपों के साथ विराजमान हैं। बाला जी, पंचमुखी हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र हनुमान, बड़े हनुमान आदि इस स्वरूपों में स्थापित सभी मूर्तियों में अधिकरत हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाया जाता है और हजारों लाखों की तादात में भक्तगण हनुमान जी की मूर्ति में लाल सिंदूर चढ़ाते हैं। महावीर हनुमान जी श्रीराम के जितने बड़े भक्त थे उतने ही बड़े भक्त वो माता सीता के भी थे। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार माँ सीता को उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगाते देखा । उन्होंने माँ सीता से इस सिंदूर लगाने की वजह पूछी तो माँ सीता ने उन्हें बताया कि ये सिंदूर उनके सुहाग का प्रतीक है । तो हनुमान जी ने सोचा कि इस सिंदूर को लगाने से श्रीराम के जीवन की रक्षा होती है और प्रभु श्रीराम को स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त होती है। श्रीराम भक्त हनुमान जी मन में ये विचार किया कि अगर माँ सीता इतने थोड़े से सिंदूर को माँग में भर कर प्रभु श्रीराम की आयु को बढ़ा सकती है...